बारिश से ढह गया गरीब का ‘आशियाना’

जनमंच टुडे। सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत जयहरीखाल विकासखंड की पट्टी मल्ला बदलपुर के ग्राम कोटा मल्ला में  बारिश कहर बनकर बरसी। गत रात  को हुई भारी बारिश के चलते कोटा मल्ला निवासी बचनदास पुत्र दर्शन दास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।  परिवार मकान ध्वस्त होने से पहले ही घर से  निकल गया। अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। अब मकान टूटने से गरीब  परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट उत्पन्न हो गया है। महाराज के निर्देश पर प्रभावित परिवार को ग्राम सभा के भवन में रहने की व्यवस्था कर दी गई है।  मकान ढहने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता की । उन्होंने जिलाधिकारी   डॉक्टर आशीष चौहान से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी डाक्टर चौहान ने मंत्री महाराज को बताया कि तहसील प्रशासन की रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दे दिया जाएगा। सिंचाई मंत्री महाराज ने कोटा मल्ला की ग्राम प्रधान रुचि नेगी से भी वार्ता कर घटना की जानकारी ली। साथ ही महाराज ने ग्राम प्रधान को पीड़ित परिवार की रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महाराज के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को ग्राम सभा के भवन में रहने की  वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *