उत्तरकाशी के प्रमुख मार्गों पर रात आठ से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
जनमंच टुडे। उत्त्तरकाशी । मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख मार्गों में आज से 12 जुलाई तक रात 8 बजे तक सुबह 5 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश को जारी कर दिया है। निर्देश के अनुसार पुलिस बैरियर पर रात्रि 8 से प्रातः 5 बजे तक एम्बुलेंस, बीमारी, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य / अर्द्धसैन्य बलों के वाहनों के आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त वाहनों का परिवहन / आवागमन सुरक्षा के दृष्टिगत आगे नहीं जाने देगी। वही भारी बारिश के कारण पर्यटकों / स्थानीय लोगों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवागमन की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
