बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे। देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय बस स्टेशन सहित अनेक जगहों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल भराव के समस्या को दूर  करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी में  सड़क पर हुए जल भराव को पर जिलाधिकारी को  जल भराव के कारणों की जाँच की करने के निर्देश दिए और इसमे दोषी पाए जाने वाले अधिकारी पर सख्त कारवाई करने को कहा। उन्होंने ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी  को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून  सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *