हंस फाउंडेशन अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

जनमंच टुडे। सतपुली। द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली में 10 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय नेत्र रोग क्लीनिक में पहले दिन सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ रही। नेत्र रोग क्लीनिक के पहले दिन 335 मरीजों ने क्लीनिक में पहुंचकर आंखों की विभिन्न बीमारियों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का परामर्श लिया। नेत्र रोग क्लिनिक में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक  नितिन मुकेश ने सभी मरीजों की आंखों की जांच की। जांच में 79 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया।

मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित सभी मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में मोतियाबिंद का दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा जांच कर 300 मरीजों को निःशुल्क चश्में, दवाइयां और खून की जांचें भी की गई। अस्पताल में शिविर अगले 4 दिन और चलेगा। आंखों की बीमारियों से संबंधित मरीज अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर नेत्र रोग क्लीनिक का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *