तीर्थयात्रियों के वाहनों पर गिरी चट्टान, 4 की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून।  उत्तरकाशी। प्रदेशभर में  बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और कई सम्पर्क और मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिस कारण लोगों का एक दूसरे से मसपर्क कट गया है। भारी बारिश के चलते स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने  प्रदेश में 15 जुलाई तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग देहरादून ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ीऔर टिहरी जिले में भारी से बहुत भारी  बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही रुद्रप्रयाग. चमोली और चंपावत जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती मौसम । वही उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते गंगोत्री मार्ग पर चट्टान खिसकने से मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। भारी बारिश से  देर रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास पहाड़ी से मलबा आने से तीन वाहन मलबे की चपेट में आ गए। तीनों वाहन में कुल 31 लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई औऱ 7 लोग घायल हो गए।  जबकि अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।

सूचना पर एम्बुलेंस,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस,राजस्व टीम को घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तेज बारिश और रुक, रुक कर गिर रहे बोल्डर से  राहत व बचाव कार्य करने में  दलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  उधर सिरों के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। सतपुली में भारी बारिश से मकान की चहारदीवारी  गिर गई जिससे मलबा पानी घर मे घुस गया। वही एकेश्वर चौंदकोट जनशक्ति मोटर मार्ग पर भारी बारिश के चलते  हुए भूस्खलन  से  मलेठी के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

सतपुली  देहरादून सतपुली  दुधारखाल मार्ग पर जगह, जगह गदेरे आने से सड़कें नदी में तब्दील हो गई है। भारी बारिश के चलते नयार नदी रौद्र रूप में है।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के खोतिला गांव में भारी बारिश के चलते नदी के कटाव होने से एक मकान नदी के  तेज बहाव में बह गया। गाँव मे कटाव होने से ग्रामीणों ने घरों को छोड़ना शुरू कर दिया है। गांव में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी गांव के लिए रवाना कर दिया है।

हरिद्वार में भारी बारिश के चलते पूरा शहर पानी, पानी हो गया है। देहरादून में भारी बारिश के चलते सभी नदी, नाले उफान पर है और पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर चीला-हरिद्वार रोड पर पड़ने वाल बीन नदी में सुबह हरिद्वार की ओर से आ रहा कांवडि़यों का एक वाहन नदी में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के जरिए नदी से बाहर निकाला गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *