वाहन में गिरा पत्थर, तीन की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। टमाटर आवर सवारियां लेकर कालसी से विकासनगर की ओर आ रहे एक मैक्स वाहन पर बारिश के चलते पहाड़ से गिरे चट्टान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकी तीन घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आज एक वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर और सवारियाँ लेकर सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में 6 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन कोटी रोड थाना कालसी के पास पहुँचा, उसी दौरान भारी बारिश के चलते पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर लुढ़क कर वाहन पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस देने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन से बाहर निकाला और तत्काल कार्रवाई करते हुए विकासनगर भेजा गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कल सिंह(60) पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली तहसील कालसी , राधा देवी(35) पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ थाना कालसी और किशन सिंह(50) पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी के रूप में हुई। वही हादसे में वाहन चालक गजेंद्र सिंह(45) पुत्र कृपाराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी मुकेश(45) पुत्र माधवराम निवासी कोटा डिमऊ (60) संतराम चौहान पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डिमऊ के रूप में हुई।
