मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

जनमंच टुडे। देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घण्टे में कहीं-कहीं भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की । इस बीच, राज्य में रविवार को कुछ हिस्सों में धूप खिली रही, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उधर अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से श्रीनगर कॉपर डैम से पानी छोड़ा गया है। इसे लेकर पौड़ी, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते कई जगह पर अवरुद्ध हो गए है, जिसे खोलने के प्रयास जारी है।  उधर बागेश्वर जिले में भारी बारिश के चलते दो मकान ध्वस्त हो गए हैं।  अतिवृष्टि से दुगनाकुरी तहसील के होराली गांव निवासी सुंदर राम पुत्र लछम राम और हेमा देवी पत्नी दिनेश राम का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। इस घटना में घर मे रह रहे लोग बाल,बाल बच गए।  वहीं  ग्राम पंचायत सोराग में भी अतिवृष्टि से एक दर्जन से अधिक घरों को खतरा पैदा हो गया है। खेत-खलिहान, घरों के आंगन मलबे में तब्दील हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *