चमोली में करेंट की चपेट में आकर 16 लोगों की मौत

जनमंच टुडे। गोपेश्वर। चमोली बाजार के पास आज  अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक विधुत करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर  16 लोगों की  मौके पर ही मौत हो गई है।  जबकि 7 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं । उन्हें एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हादसे उत्तराखण्ड पुलिस के पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल की भी  मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है।  जानकारी के अनुसार  रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर उसकी खोजबीन की।। जिसके बाद परिजनों को केयर टेकर की करंट लगने से मौत की खबर मिली । इसके बाद परिजनों के साथ कई ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे । पुलिस भी मामले की छानबीन कर  रही थी। इसी दौरान अचानक वहां दोबारा करंट दौड़ पड़ा और कई ग्रामीण और पुलिस कर्मी करेंट की चपेट में आ गए।  जिसके बाद लोगों ने बिजली विच्छेद करवाया। तब तक 16 लोगों की जान जा चुकी थी।  करेंट से बुरी तरह झुलसे लोगों को एयर लिफ़्ट कर देहरादून, एम्स लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।  इनमें से जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार समेत छह लोगों अन्य लोग शामिल हैं। चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार  सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं भी कोई एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं। उन्होंने कहा कि मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

हादसे में

1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी,

2- होमगार्ड मुकंदे राम(55), पुत्र श्यामदास हरमनी ।
3- होमगार्ड गोपाल, पुत्र माधव सिंह ग्राम रूपा ।
4- होमगार्ड सोबत लाल(57) निवासी ग्राम पाडुली।
5-सुमित(25) पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह असवाल, रंगतोली ।
6- सुरेंद्र (33) पुत्र विजय लाल, निवासी हरमनी ।
7- देवी लाल(45) पुत्र असील दास, हरमनी ।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह, हरमनी।
9- सुरेंद्र सिंह(38) रावत पुत्र  गोपाल सिंह, हरमनी ।
10- विपिन(2) पुत्र सोबत, पाटोली गोपेश्वर  ।
11- मनोज कुमार(38) निवासी हरमनी ।
12- सुखदेव (33) पुत्र एलम दास, रंगतोली  ।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी।
14- दीपू कुमार(33) पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी ।
15- महिपाल(60) पुत्र दुर्लप सिंह, रंगतोली ।
16- गणेश(27) पुत्र महेंद्र लाल हरमनी की मौत हो गई।हादसे में हरमनी गांव के 9 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना पीड़ादायक है। उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5, 5 लाख रुपये और घायलों को एक, एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि  घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उधर सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *