आफत बनकर बरसे बदरा, एक की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। रविवार को प्रदेश में हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। टिहरी जिले में भारी बारिश के चलते एक पुलिया बह गई, जबकी मालदेवता के नजदीक  50 से अधिक पर्यटक उफनाती नदी में फंस गए, जिन्हें सकुशल निकाल लिया गया। वही बागेश्वर में एक व्यक्ति की बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  रविवार को कपकोट के बड़ेत गांव के 50 वर्षीय दयाल पाठक पुत्र उर्बा दत्त पाठक घास काट रहे थे।  इसी दौरान भारी बारिश के चलते बड़ेत मोटर मार्ग की कटिंग का मलबा और बोल्डर  की चपेट में आकर  घास काट रहे दयाल पाठक खाई में गिर गए। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें खाई से निकाला  और अस्पताल पहुंचाया झा, चिकित्सकों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दिल्ली में नौकरी करते थे और  चार दिन पूर्व ही घर आए थे।  2010 में आई आपदा में उनके इकलौता पुत्र करन पाठक की भी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *