धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। सुविधा संस्था हल्द्वानी व जैविक बोर्ड के सयुंक्त तत्वावधान में विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में हरेला पर्व के तहत अनेक प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर धरती को हरा – भरा रखने का संकल्प लिया।  संस्था आने वाले दिनों में विकासखण्ड अगस्त्यमुनि व जखोली के विभिन्न गांवों में फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक करेगी।  संस्था के जिला समन्वक दिनेश चन्द्र रतूड़ी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सुविधा संस्था व जैविक बोर्ड के सयुंक्त तत्वावधान में बडासू, मैखण्डा, नाला, कालीमठ, सहित विभिन्न गांवों में अमरूद, नारंगी, माल्टा, सन्तरा व नीबू के दो हजार पौधों का रोपण कर ग्रामीणों को रोपित पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत तडाग, भैसगांव, सारी, बमासू, रामपुर, सिद्रवाणी तथा बिजराकोट के अलावा विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कुरछोला, सकलाना व पपडासू गांवों में ग्रामीणों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार 12 हजार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों में किये गये पौधरोपण में भूपेंद्र बर्त्वाल, अखिलेश, ममता रौतेला, विनोद भटट्, मनोज लाल सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *