आपदा के लिए तैनात अधिकारी अपने मोबाइल 24 घण्टे ऑन रखें

जनमंच टुडे। देहरादून।  लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से प्रदेश की सड़कों और सेतुओं की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाराज ने बताया कि  प्रदेश में अब तक कुल 250 सड़कें बन्द थी, जिसमें से 42 सड़कों को खोल दिया गया है। जबकि अन्य सड़कों को  खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिये । उन्होंने विभाग में आपदा के लिए तैनात नोडल अधिकारियों के फोन नं के व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से करने को कहा।  उन्होंने  अधिकारियों को मोबाइल फोन 24 घण्टे ऑन रखने के कड़े निर्देश भी दिए, ताकि जन सामान्य आपदा की स्थिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सके। समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने निर्देश दिये गये कि जो सेतु ओपन फाउन्डेशन से बने हैं, उनकी जैकेटिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित किया जाय। उन्होने लोनिवि अधिकारियों से कहा कि चारधाम की समस्त सड़कों को हमेशा खुला रखने का प्रयास किया जाय एवं बन्द होने की स्थिति में उनके वैकल्पिक मार्गो का प्रचार-प्रसार किया जाय। उन्होंने सड़कों पर पर्याप्त साईनेज लगाये और पैच रिर्पोटिंग ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ-साथ सड़कों के दोनों तरफ की नालियों की लगातार सफाई किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि ट्राली ऑपरेट हो रही है तो उसकी सुरक्षा हेतु उचित प्रबन्ध कर लिया जाय। वहीं सतपाल महाराज ने मनसा देवी भूस्खलन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मनसा देवी के पहाड़ी क्षेत्र  से हो रहे भूस्खलन के रोकथाम के लिए जिओटेक्निकल, जियोफिजिकल, टोपोग्राफिकल जांच कराई जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *