आदि कैलाश की यात्रा हुई शुरू
जनमंच टुडे। पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे आदि कैलाश की यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इस यात्रा का पहला दल आज पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से आदि कैलाश को रवाना हुआ। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दल में अलग अलग राज्यों से 34 यात्री शामिल है, जो आदि कैलाश के साथ ही लिपुलेख के पास स्थित ओम पर्वत के भी दर्शन करेंगे। आदि कैलाश यात्रा को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। KMVN प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने सभी यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें हिमालय बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पौधारोपण कराया। दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सभी यात्री उच्च हिमालई क्षेत्र में भी पौधारोपण करेंगे व अपने साथ प्लास्टिक का कचरा वापस लाकर कूड़ेदान में ही डालेंगे।
