एक मई से शुरू होगी आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा पर स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा आगामी एक मई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। पिथौरागढ़ के जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि यात्रा मार्ग पूरी तरह खोल लिया गया है। साथ ही जहां पर मार्ग खराब है, बीआरओ उसे ठीक करने में जुटी हुई है। श्री आर्य ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी एक मई से यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट तहसील मुख्यालय धारचूला के साथ-साथ जिला मुख्यालय से जारी किए जाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने भी यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से 14 मई से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस दिन काठगोदाम से केएमवीएन की ओर से यात्रा करने जा रहे यात्रियों का पहला दल रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *