कार खाई में गिरी, पति, पत्नी की मौत
नई टिहरी। हिंडोलाखाल क्षेत्र में एक ऑल्टो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दंपति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में छतियारा-बहेड़ा मोटर मार्ग पर एक कार छतियारा गांव जा रही थी। इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में पति, पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे में जान गवांने वाले दंपति हिंडोलाखाल ब्लॉक के ग्राम चामी के रहने वाले थे। घायलों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी हिंडोला खाल में भर्ती कराया गया घायलों की पहचान 8 वर्षीय आदित्य और भगवती प्रसाद के रूप में हुई है।
