कोरोना से हर शख्स परेशान, मिले छूट

जनमंचटुडे/ टनकपुर। कोरोना के चलते आर्थिक परेशानियों में फंसे जनता को बिजली, पानी के बिल, हाउस टैक्स, वाहन टैक्स के साथ ही बैंकों ऋण के किश्त में छूट देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चम्पावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में टनकपुर तहसील में प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज विभिन्न प्रकार के टैक्स और  किश्तों से राहत देने की मांग की ।  शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेराष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की कि कोरोना काल में व्यापारी और प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। जिसके चलते आम जनता बिजली के बिल, हाउस टैक्स, पानी के बिल, गाड़ियों के टैक्स और बैंकों की लोन की किस्तें चुकाने में असमर्थ है।लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा की केंद्र व भाजपा सरकारों को आमजन की परेशानियों से कोई सरोकार नही दिख रहा है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग है कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना काल को देखते हुए आम जनता को समस्त प्रकार के कर और किस्तों से राहत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *