पाबौ- पैठाणी मोटर मार्ग देर रात को खुला

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

क्षेत्र में विगत कई घन्टों से हो रही मूसलाधार बारिश से आमजन जीवन अस्त – व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद  में बारिश से मलबा सड़क पर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। शुक्रवार को भारी बारिश के चलते पाबौ- पैठाणी मोटर मार्ग मलबा आने से मार्ग तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही करने में मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

सड़क से दो जगह से मलबा हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया।  वहीं पैठाणी के पास एक स्थान पर हुए अवरुद्ध मार्ग को भी देर रात यातायात के लिए सुचारू  कर दिया गया ह। सड़क खुलने से विभाग एवं लोगों ने राहत की सांस ली है।वही जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, जनपद में बारिश से हो रही घटनाक्रमों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथी संबंधित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशों का अनुपालन सक्रियता से कर रहे हैं।

वही देर रात को एसडीएम  श्रीनगर रविन्द्र सिंह बिष्ट श्रीनगर बैराज परिसर में पहुँचे और अलकनन्दा के बहाव एवं जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *