मछली मारने गए युवकों बचाया, अब होगा मुकदमा
जनमंच टुडे/ रामनगर।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से कोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया। शुक्रवार की दोपहर जिसमें दो युवक कोसी नदी के बीच फस गए मौके पर पहुंची एचडीआरएफ, प्रशासन, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने युवकों को निकालने के लिए अभियान जारी कर दिया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला खताड़ी इन्दिरा कॉलोनी निवासी इमरान व शादाब नाम के दो युवक कोसी नदी में मछली मारने के लिए गए थे। इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया जिसमें उक्त दोनों युवक फस गए। सूचना पर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ बलजीत भाकुनी, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान और अग्निशमन विभाग के एफएसओ किशोर उपाध्याय पुलिस बल के साथ कोसी नदी के पंपापुर क्षेत्र इलाके में पहुंचे। जहां युवकों के निकालने के लिए लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद सफलता मिल पाई। उन्होंने बताया कि यह तीन युवक थे एक पहले ही कोसी का जलस्तर बढ़ने से पहले निकलकर चला गया था।उन्होंने बताया कि मोहल्ला पम्पापुरी क्षेत्र के लोगों ने भी युवकों को निकालने में पुलिस की मदद की। कोतवाल ने बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया है। कोतवाली में उनके परिजनों को बुलाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
- वरिष्ठ पत्रकार, सलीम मलिक।
