श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर बहाल हुआ यातायात

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

लगातार हो रही बारिश के चलते  कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई है, जिस कारण सम्बन्थित विभाग को अवरुद्ध सड़कों को खोलने में भारी मशख़्त करनी पड़ी। वही पौडी मुख्यालय के पास  भारी मूसलाधार बारिश के चलते मलबा सड़क पर आ गया, जिस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया।  सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम ने मार्ग को खोलकर तत्काल यातायात सुचारु करवाया। जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के चलते श्रीनगर -पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 119 गड़ोली के पास विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध हो गया जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

 

 

जगह, जगह मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना सुबह सात बजकर 45 मिंट पर आपदा कन्ट्रोल रूम को मिली। इस पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने तत्काल सड़क खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुँची और मलबा हटाकर  8 बजकर 50 मिनट पर यातायात को बहाल कर दिया ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *