रमेश पोखरियाल का मोदी मन्त्रिमण्डल से इस्तीफा
जनमंच टुडे/ नई दिल्ली/ देहरादून।
मोदी सरकार से उत्तराखण्ड के कदावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को बड़ा बदलाव होने से पहली ही केंद्र में कई उलटफेर शुरू हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही कई पुराने मंत्रियों की मन्त्रिमण्डल से छुट्टी कर दी जब है। उत्तराखण्ड से हरिद्वार के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी हटा दिया गया है। उनके पास मानव संसाधन मंत्रालय था। उत्तराखण्ड कोटे से अब पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट में से किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। मोदी मन्त्रिमण्डल में तीरथ सिंह रावत का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक का खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है।
