कल से खुलेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल
जनमंच टुडे/देहरादून।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी विद्यालय कल यानि बृहस्पतिवार से खोलने के लिए शिक्षा सचिव को निर्देश दिए हैं। अब कल से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि स्कूल केवल शिक्षकों के लिए खुलेंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन ही रहेगी। छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करने के बाद लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज केन्द्रीय स्टूडियो नवोदय विद्यालय तपोवन, देहरादून से वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों, विकासखण्डों और मण्डलों के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
