कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

जनमंच टुडे/रामनगर।

लगातार बढ़ती महंगाई से क्षुब्ध काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा सरकार का पुतला जला कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीतसिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही ज्यादतियों की घटनाओं में व्रद्धि , किसानों की समस्याओं व हरिद्वार कुंभ में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट महाघोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। महंगाई अपने चरम पर है। डीजल-पेट्रोल घरेलू गैस सिलेंडरों एवं अन्य चीजों के मूल्य आसमान छू रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ में जो आरटीपीसीआर टेस्ट में घोटाला हुआ है वह सबके सामने उजागर हो गया है और सरकार सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। प्रदेश का युवा प्रदेश की प्रचण्ड बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार सिर्फ अपने विधायकों व पार्टी नेताओं को रोजगार दे रही है। इस सरकार के मंत्री तक छोटे-मोटे कामों के ठेके भाजपा कार्यकर्ताओं को देकर उनका तुष्टिकरण कर रहे हैं, जिससे आम युवा अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन भी किया। इस दौरान पुतला दहन में चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, डॉ. निशांत पपनै, जयंती चाहकर, हरि सती, विमला आर्य, अनीता बिष्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, लीलाधर जोशी, मोहम्मद यूसुफ, उमाकांत ध्यानी, नवीन सनवाल, खुर्शीद अंसारी, विरेन्द्र लटवाल, मोहम्मद रिजवान, गुलाम सादिक, मोहम्मद मुजाहिद, किशोर लाल, पंकज पांडे, कुबेर कड़ाकोटी, महेंद्र आर्य, रमेश रावत, अजय छिमवाल, जावेद खान, कुंदन नेगी, दीपक मसीह, दीप पान्डे, नजाकत अली, मोहम्मद हाशिम, महेंद्र रावत, देवेंद्र चिलवाल, मोहम्मद चांद, बालीराम, कैलाश त्रिपाठी, रईसुद्दीन, रवि ठाकुर, राजेश नेगी, मोहम्मद जावेद, आफाक हुसैन आदि मौजूद रहे।

  • रामनगर से वरिष्ठ पत्रकार, सलीम मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *