हटाई गईं भोजन माताएं होंगी बहाल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भोजन माताओं के वेतन वृद्धि के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भोजन माताओं का मानदेय 5,000 तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिन स्कूलों में भोजन माताओं को हटाया गया है शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से उन्हें बहाल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने गेस्ट टीचरों के रुके हुए वेतन को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए है।
