सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में बह गया पर्यटक, मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली से परिवार समेत घूमने दून पहुँचे एक सख्श की सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। राजपुर पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश अरोड़ा (66) पुत्र कंवरपाल अरोड़ा निवासी रानी बाग मुल्तानी मल दिल्ली अपने वाहन से परिवार संग दिल्ली से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने आए थे। नदी में नहाते समय अचानक अरोड़ा का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया । पानी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और परिजन निजी वाहन से उसे उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने ओमप्रकाश अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया।
