एक अक्टूबर से खुलेंगे प्रदेश में डिग्री कॉलेज

जनमंच टुडे/ देहरादून।

प्रदेश के सभी कालेज में पठन पाठन शुरू होने वाला है। सरकार जल्द ही राज्य के सभी कॉलेज को खोलने वाली है। एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी कॉलेजों में नया स्तर शुरू होगा। साथ ही ऑफ लाइन पठन, पाठन का काम शुरू होगा। इस सम्बंध में शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में विभागीय बैठक हुई। जिसमें एक अक्टूबर से डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया, जबकि 1 सितंबर से डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक ही पढ़ाई को लेकर निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य को यूजीसी की गाइडलाइन मिल चुकी है। इसका अध्ययन करने के बाद ही सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *