जनता भाजपा का देख चुकी है असली चेहरा : भाकुनी

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वरुण प्रताप सिंह भाकुनी का वार्ड अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री सैयद रिहान, विधानसभा अध्यक्ष (सोशल मीडिया) भास्कर कांडपाल एवं ब्लॉक सचिव अनीता बिष्ट ने शीशमहल काठगोदाम स्थित उनके कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा वरुण की नियुक्ति से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता व उत्साह है। पार्टी ने एक युवा को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी में युवाओं की महत्ता को स्वीकार किया है। वरुण को संगठन का अच्छा अनुभव है, अपने अनुभव के बल पर वह पार्टी संगठन में नई जान फूंक सकेंगे। इस मौके पर वरुण ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा देख चुकी है और इस बार प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार लाने को बेताब है। बेरोजगारी, महंगाई और लोगों में हताशा अपने चरम पर है जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मेघा शर्मा, मीरा जोशी, इंदर सिंह, गौरव सिंह, भरत पांडेय, शुभम पांडेय, महानगर महासचिव गौरव पालीवाल, अमन कुमार, समीर अहमद, सरन संधू, दीपक शर्मा, तुषार गुप्ता व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *