बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ

जनमंच टुडे/पौड़ी।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीबीटी द्वारा योजना में चिन्हित बच्चों के बैंक खातों में 3-3 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एव तहसीलों से उप जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आज वात्सल्य योजना के अंतर्गत जनपद में 124 चिन्हित बच्चों को लाभान्वित किया गया। पूरे जनपद में सर्वेक्षण के आधार पर ऐसे परिवारों के बच्चे, जिनके माता-पिता, माता या पिता, पालन पोषण करने वाले अभिभावक की मृत्यु हो गई है और बच्चा निराश्रित हो चुका है। योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जो कि लाभार्थी को 21 वर्ष तक दी जायेगी। इसके साथ ही इन बच्चों की शैक्षिक, आर्थिक एवं अन्य आवश्यकताओं के क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर समिति गठित की गई है। जनपद स्तर पर बच्चों की पारिवारिक सम्पत्तियों जैसे मकान भूमि आदि के संरक्षण के लिए संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को अधिकृत किया गया है कि वे सर्वेक्षण के उपरान्त जो भी सहायता होगी, उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि  01 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से पिता/माता /संरक्षक की मृत्यु अथवा माता-पिता में से कमांऊ सदस्य की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल अचल सम्पत्ति, उत्तराधिकारों एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना लागू की गयी है।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुमन कुमार, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, आंकड़ा विशलेषण भारतेन्दु नेगी, प्रधान सहायक रणजीत, सुपरवाईजर बाल विकास गीता देवी सहित योजना के अन्तर्गत चिन्ह्ति किये गये बच्चे मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *