पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकम्प के झटके

जनमंच टुडे/ पिथौरागढ़।

बीती रात को उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प रात 12 बजकर 39 मिनट पर महसूस हुआ।  जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर 10 किमी नीचे था।  भूकम्प का झटका जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *