आज मिले 59 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। देहरादून जनपद संक्रमण तेज़ी से पांव पसार रहा है। बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 59 संक्रमित मिले। दून में 25 संक्रमित पाए गए।


इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 255 पर पहुंच गई है। आज बागेश्वर में दो, चमोली एक, देहरादून में 25, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ दो, ऊधमसिंह नगर में 9 और उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला ।
