नए सूचना आयुक्त ने किया था up बोर्ड से टॉप

जनमंच टुडे/ देहरादून।

प्रदेश के नवनियुक्त सूचना आयुक्त अपने दौर में मेधावी छात्र रहे। up बोर्ड की परीक्षा में उस दौरान पौड़ी जनपद का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में रोशन किया था । नवनियुक्त सूचना आयुक्त विपिन चंद्र घिल्डियाल का पौड़ी जनपद के कोटद्वार शहर से गहरा नाता रहा है, उन्होंने स्कूली शिक्षा यहीं से ली। वर्तमान में वह देहरादून में मुख्य आयकर आयुक्त हैं और जून में सेवानिवृत्त होंगे।   विपिन घिल्डियाल ने अपना बचपन का  समय कोटद्वार में बिताया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज  से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उस दौरान विपिन घिल्डियाल ने 10 वीं में यूपी बोर्ड में पूरे उत्तरप्रदेश में 10वीं रैंक हाशिल की थी। उसके बाद उन्होंने 12वीं की परीक्षा में भी 6वीं रैंक हासिल की। पढ़ने में मेधावी रहे घिल्डियाल ने कोटद्वार से 122वीं परीक्षा करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विवि से उच्च शिक्षा ली। उन्होंने गढ़वाल विवि से enviornment science में पीएचडी करने के साथ ही  LLB की डिग्री भी ली। मेधावी विपिन चन्द्र 1987 में IRS में चुन लिए गए और कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह जल्द ही विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद  सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *