आज 85 ओमिक्रोन और 2682 कोरोना संक्रमित मिले
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना संक्रमण के साथ ही ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को ओमिक्रोन के 85 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक प्रदेश 93 ओमिक्रोन संक्रमित मिल चुके हैं। वही आज प्रदेश में 2682 कोरोना संक्रमित पाए गए । इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 17223 पर पहुंच गया है। वही अबतक 7440 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज भी देहरादून में सर्वाधिक 1331 कोरोना संक्रमित पाए गए, उसके बाद हरिद्वार में 351 संक्रमित मिले हैं, जबकि अल्मोड़ा में 74, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, नैनीताल में 188, पौड़ी में 159, पिथौरागढ़ में 69, रुद्रप्रयाग में 13, नई टिहरी में 79, ऊधमसिंह नगर में 281 और उत्तरकाशी में 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं।ओमिक्रोन वेरिएंट और कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है।
