कोरोना से संक्रमित हुए पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

जनमंच टुडे/देहरादून।

पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी  संसदीय सीट के सांसद  तीरथ सिंह रावत  कल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्हें तेज़ बुखार हुआ। संदेह होने पर उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया और कार्यकर्ताओं, परिचितों से मिलना बंद कर दिया।  कोरोना टेस्ट कराने के बाद उनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। उन्होंने सम्पर्क में आए सभी लोगों से  आइसोलेट होने  के साथ ही अपना कोविड  टेस्ट करवाने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित होने के बाद  आइसोलेट हो गए हैं। गौरतलब है कि  शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई बड़े भाजपाई   शामिल हुए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *