हरक भाजपा से निष्कासित

जनमंच टुडे/ देहरादून।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने  उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ हरक सिंह को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया  गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को  कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *