कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 10वीं पास के लिए खुली भर्ती
जनमंच टुडे /करियर डेस्क।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने केरल क्षेत्र के लिए अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ऑनलाइन 15 फरवरी 2022 तक रखी गई है। कुल 130 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अपर डिवीजन क्लर्क के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री। ऑफिस सूट और डेटा बेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का ज्ञान।
स्टेनोग्राफर के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष।
मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष। आयु सीमा अपर डिवीजन क्लर्क के लिए 18 से 27, स्टेनोग्राफर के लिए 18 से 27 और
मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्मीदवार इन पदों के लिए ईएसआईसी की वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
