WhatsApp पर न करें ऐसी गलती ‘खानी पड़ सकती है जेल की हवा’
जनमंच टुडे/डेस्क।
व्हाट्स एप्प आज हर व्यक्ति का जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, और आज इसके करोड़ों यूजर्स है।अगर आप भी व्हाट्सएप्प का प्रयोग करते हैं तो इसे लेकर सावधानियां बरतने, आप की एक छोटी सी गलती आपको जेल के सलाखों के पीछे पहुँचा सकती है। WhatsApp एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है लेकिन कुछ ऐसी गलतियां हैं जो यूजर्स पर भारी पड़ सकती हैं और इन गलतियों की वजह से जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए हम आपको बताते हैं, जिसे भूलकर भी यूजर्स को WhatsApp पर नहीं करना चाहिए। और पोस्ट करते समय जरूर सावधानियां बरते।
1: गलती से भी WhatsApp पर अश्लील क्लिप, विशेष रूप से चाइल्ड पोर्न, इमेज या अश्लील कंटेंट शेयर न करे आपके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
2 : यदि कोई महिला व्हाट्सएप पर उत्पीड़न की शिकायत करती है तो ऐसी स्थिति में पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है।
3 : व्हाट्सएप ग्रुप पर यदि कोई मेंबर morphed फोटोज या फिर फिर छेड़छाड़ किए गए वीडियो को शेयर करता है तो उसे गिरफ्तारी किया जा सकता है।
4 : किसी भी धर्म या पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए नफरत भरे संदेश को WhatsApp के जरिए भेजने पर आपको गिरफ्तार किया जा सकता है।
5 : किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करना भी आपको भारी पड़ सकता है।
6 : हिडन कैमरे से ली गई सेक्स क्लिप या फिर कोई भी अश्लील वीडियो को भेजना भी कानून गलत है जिसके लिए जेल भी जाना पड़ सकता है। अगर आप WhatsApp चलाते हैं तो इन बातों का ध्यान रखे अन्यथा आप कानून के शिकंजे में फंस सकते हैं।
