कोरोना से आज 13 लोगों की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
उत्तराखंड में कोरेाना विकराल रूल लेता जा रहा है और इससे संक्रमित होने वालों के साथ ही जान गंवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आज प्रदेश भर में 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। वहीं 2439 संक्रमित पाए गए। आज 3999 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा 621 मामले देहरादून में मिले। इसके अलावा अल्मोड़ा में 195, बागेश्वर में 52, चमोली में 196, चंपावत में 33, देहरादून में 621, हरिद्वार में 305, नैनीताल में 250, पौड़ी में 209, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 87, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 311 और उत्तरकाशी में 94 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मामले बढ़कर 31221 पर पहुँच गया है।
