केसर के खिलाफ ‘विद्रोह की ज्वाला’, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

जनमंच टुडे/ सतपुली।

केसर सिंह को  प्रत्याशी घोषित करते ही चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के कॉंग्रेसियों में विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी है। राजपाल बिष्ट का टिकट काटने से खफा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज सतपुली में प्रदर्शन कर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के एक साथ इस्तीफा देने से कांग्रेस प्रत्याशी की डगर और कठिन हो गई है। टिकट न मिलने से खफा चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर में प्रदर्शन किया और सामूहिक रूप से कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस में विद्रोह होने से  चौबट्टाखाल  विस सीट पर प्रत्याशी की राह और कठिन हो गई है। राजपाल बिष्ट को प्रत्याशी न बनाने से खफा कार्यकर्ता बिष्ट पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह  कर रहे हैं।  निष्कर्ष  को टिकट देने से नाराज कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और मनीष खंडूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा दे दिया।  ब्लॉक अध्यक्ष  सतपुली किरत सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर  महेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष पोखड़ा अरुण उदय बिष्ट, बीरोंखाल जगदीश बिष्ट, पूनम कैंतूरा रोहन नेगी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन पांथरी, उत्साह में ग्रुप के सदस्यों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। विकास रावत, पंकज पोखरियाल, आलम सिंह, राहुल नेगी, विक्की, त्रिलोक सिंह नेगी, चंदमोहनसिंह रावत, प्रताप सिंह नेगी, अमित, तिलक सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, दीप्ति खंतवाल, जय दीप नेगी, सुरजन रौतेला सहित अनेक कार्यकर्ताओं  ने कहा कि  कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मठ आवर लगातार जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता की उपेक्षा कर निष्क्रिय कार्यकर्ता को समिति ने टिकट थमा दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर टिकट के फैसले को लेकर दोबारा पुनर्विचार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *