शौर्य दिवस पर राज्यपाल ने रणबांकुरों को नमन किया
जनमंच टुडे/ देहरादून। करगिल विजय दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । राज्यपाल ने कहा कि करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखण्ड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे । राज्यपाल ने कहा कि शौर्य दिवस देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएँ सुरक्षित हैं।
