राज्यपाल ने किये बद्रीविशाल के दर्शन

जनमंच टुडे। गोपेश्वर। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुगलवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरीनाथ के दर्शन किये। इस बीच बदरीनाथ पहुंचने पर हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुष्प भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। हैलीपेड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को सलामी दी। गौरतलब है िराज्यपाल दो दिन के दौरे पर चमोली गए हुए हैं। भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद वे आज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे उसके बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना। सोमवार को राज्यपाल ने बाबा केदार के दर्शन किये थेऔर उत्तराखंडवासियों के स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *