सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा : गोयल

जनमंच टुडे।देहरादून।

उत्तराखण्ड हेराल्ड।देहरादून। आज श्री गुरुनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल ग्राउंड में जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक बैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त  मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान अपर जिलाधिकारी देहरादून वित्त एवम राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट सहायक नगर आयुक्त शान्ति प्रसाद जोशी यापारी संघ, ठेला संघ, होटल संघ, एनजीओ एवम समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में नगर आयुक्त व अपर जिलाधिकारी देहरादून वित्त एवम राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर जानकारी दी गयी, जिसमे बैन हुए सिंगल यूज प्लास्टिक की लिस्ट एवम उपयोग व प्रयोग करने पर दंड प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया । नगर आयुक्त देहरादून द्वारा बताया गया की सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है जिसके लिए समस्त वार्ड वार अधिकारी तैनात किए गए हैं । वार्ड वार अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर जागरूकता के साथ साथ निगरानी भी रखेंगे । इसके अतिरिक्त समस्त विभागों में प्रवर्तन हेतु टास्क फोर्स बना दी गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *