जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

लक्ष्मण सिंह नेगी। 

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुलाक़ात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और समस्याओं के निराकरण की मांग की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन  सौंपते हुए उन्होंने कहाँ कि 1997 मे जिला बनने के बाद से यहाँ पर तहसीलों की समस्या बनी हुई है। जनपद का क्षेत्रफल अधिक फैला हुआ हैँ जबकि यहाँ पर मात्र तीन तहसीले रेगुलर कार्य कर रही हैँ,जबकि बसुकेदार उप तहसील को पूर्ण तहसील की मान्यता दीं जाये, जिससे जनता के कार्यों को पूरा करने मे बड़ी दिक्क़ते आ रही हैँ,इसके लिए जिले मे दो नई तहसीलों अगस्त्यम्युनि व तल्लानागपुर मे खोलने की नितांत आवश्यकता है। इसके अलावा कई सड़को एंव अन्य समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि जिला आपदा की दृष्टि से भी अति संवेदनाशील है, साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रीं केदारनाथ धाम सहित बद्रीनाथ धाम का भी मुख्य पड़ाव पड़ता है, इन जनहित की मांगों को यथा शीघ्र पूर्ण करने की गुहार लगाई। तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया की चोपता क्षेत्र मे बड़ी आवादी होने से स्वास्थ्य सेवाओं की परेशानी को देखते हुए यहाँ पर 20 बेड का आधुनिक सुविधा वाला अस्पताल बनाया जाये। चन्द्रनगर मे आईटीआई संस्थान खोला जाये जिससे यहाँ की लगभग 40हजार आबादी को सीधे लाभ मिल सके। बीते 25 सितम्बर को केदारनाथ से अपने घोड़े-खच्चरो कि लेकर वापस अपने गाँव लौट रहे मुसाढ़ूग जखोली निवासी तीन लोगो को किसी अज्ञात वाहन द्वारा रात्रि को टककर मारी गई थी जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हुई थी ओर एक अन्य गंभीर घायल अवस्था मे पाया गया था, जिसका देहरादून मे अभी इलाज जारी है, इनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हैँ साथ ही इनके अनाथ छोटे बच्चो के भरण पोषण हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दी जाय!मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग जोकि वर्षो से वन प्रभाग केदारनाथ क्षेत्र के अधीन हैँ जिसमे 9किलोमीटर सड़क मार्ग की स्वीकृति ना मिलने से रुद्रप्रयाग व चमोली जिलों  का पर्यटक क्षेत्र एंव धार्मिक स्थल भी हैँ,को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन स्वीकृति दिलाने की आवश्यकता हैँ,ताकि राज्य मे बाहरी पर्यटको की संख्या और इजाफा हो सके! उन्होंने तल्लानागपुर क्षेत्र के 50से 60 ग्राम पंचायतो की आबादी को एक महाविद्यालय की नितांत आवश्यकता हैँ, इस क्षेत्र के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अगस्त्यम्युनि या तो श्रीनगर गढ़वाल जाना पड़ता हैँ, उच्च शिक्षा के लिए इतनी दूर जाने मे कई होनहार छात्र-छात्राओ के परिवार आर्थिक तंगी से पढ़ाई का खर्चा बहन नहीं कर पाते ओर अधूरी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होते हैँ, इसलिए तल्लानागपुर मे महाविद्यालय खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करे.इसी प्रकार अन्य विभिन्न जन मांगो के समाधान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रों की फाइल सौंपी. इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, सुमन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगम्बर नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *