अब तक चारधाम पहुँचे चुके हैं 42 लाख से अधिक श्रद्धालु
जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस बार नया रिकॉर्ड बना लिया है। चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख को पार कर चुका है। इस वर्ष अब तक 15 लाख 14 हजार 7 सौ 14 श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं जबकि 14 लाख 25 हजार 75 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किये। 4 लाख 73 हजार 3 सौ 95 तीर्थयात्री यमुनोत्री के दर्शन को पहुंच चुके हैं।, जबकि गंगोत्री में 6 लाख एक सौ श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। वहीं हेमकुण्ड साहिब में 1 लाख 90 हजार 264 यात्रियों ने मत्थ टेका। चुके हैं। हेमकुण्ड सहित चारधाम की यात्रा पर अब तक कुल बयालीस लाख तीन हजार पांच सौ अठासी से भी अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
