वीर स्वरूप शक्ति है, देश की माता और बहिनें : भट्ट

जनमंच टुडे। नैनीताल। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा है कि देश की माता और बहिनें वीर स्वरूप शक्ति हैं। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे  बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माता, बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं।  नैनीताल दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड लाल कुआं के तत्वाधान में नथुवाखान के रीठा पोखरा रामगढ़ में बोनस वितरण कार्यक्रम में  भट्ट ने यह बात कही। उन्होंने  सभा मे मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उन्हे अच्छी शिक्षा दें, अच्छे संस्कार दें ताकि वे देश की प्रगति में अपना सहयोग दे सकें। उन्होंने  इस दौरान दुग्ध संघ से जुड़े लोगों को बोनस देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने  क्षेत्रीय जनता की  समस्याएं सुनी और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। उसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  शिव नारायण सिंह नेगी और धनसिंह नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस दौरान भट्ट ने कहा कि यह देश हमेशा  स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ भी ऐसे ही महापुरुषों की भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *