दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के लिए ई- चौपाल की शुरुआत

जनमंच टुडे। देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका ने आधुनिक तकनीकि के माध्यम से जनपद के दुरस्त क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निस्तारण के लिए ई-चौपाल का शुभारंभ किया और विकासखण्ड कालसी के फरियादियों से ई-चौपाल के माध्यम से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।  जिलाधिकारी  ने अधिकांश शिकायतों पर उप जिलाधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायतीराज अधिकारी को प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी से मार्क कराते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी  सोनिका ने  लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।  ई-चौपाल में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें कई शिकायतों का निराकरण किया, जबकी जिलाधिकारी ने  कुछ समस्याओं को जल्द से जल्द हल  जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत पटल पर अंकित करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतों की माॅनिटिरिंग की जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-चौपाल का रोस्टर बनाते हुए दूरस्त क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए ई-चौपाल के साथ-साथ बहुउद्द्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जाए जिसमें संबंधित विभागों को भी सम्मिलित करें ताकि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य जांच, पेंशन आदि को मौके पर ही बनाया जा सके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय में दवाईयां एवं जांच बाहर से लिखने को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता/कालसी को चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए जांच करने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी एमओआईसी को इसके परिपेक्ष्य में पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *