देहरादून में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती

जनमंच टुडे। देहरादून डोईवाला। देहरादून के डोईवाला में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े  शहरी विकास मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर में डकैती डाल करोडों  के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। दिन दहाड़े लूटपाट होने से लोगों में दहशत बनी हुई है।   जानकारी के अनुसार शीशपाल अग्रवाल की डोईवाला चौक में शीशपाल अग्रवाल जनरल स्टोर की दुकान है। साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते है।  शनिवार सुबह करीब 11 बजे  कुछ लोग उनके घर  पहुंचने और स्वयं को उनका दूर का रिश्तेदार बताया और  बेखौफ घर के अंदर चले गए। इस दौरान शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता और दो नौकरानी ही घर में  थी और कोई पुरुष सदस्य नहीं था। इसी दौरान उन्होंने तमंचे और चाकू निकाल लिए और महिलाओं को आतंकित करना शुरू कर दिया। इस बीच डकैतों ने तमंचा और चाकू के द। पर महिलाओं को बंधक बना लिया। उसके  बाद 1 घण्टे तक घर को पूरी तरह से खंगाल। घर से बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लेकर वह आराम से फरार हो गए। एक घण्टे तक लूटपाट होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस के अनुसार  बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की जानकारी थी। जिसमें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लूटपाट में छह लोग शामिल  बताए जा रहे हैं । डकैतों ने लगभग 1 करोड़ की डकैती डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *