अमरदेई शाह बनी रुद्रप्रयाग की जिपं अध्यक्ष

लक्ष्मण सिंह नेगी। जनमंच टुडे। ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उप निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए  वार्ड संख्या-08 बजीरा से जिला पंचायत सदस्य अमरदेई शाह और वार्ड संख्या-9 सुमाड़ी से ज्योति देवी मैदान में थीं। मतदान में  18 जिला पंचायत सदस्यों में से 17 सदस्यों मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा की अमरदेई शाह ने कांग्रेस की ज्योति देवी को 5 मतों से हराया। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचित उम्मीदवार को विजय प्रमाण-पत्र निर्गत किया।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पीठासीन अधिकारी कपिल पांडे, मतदान अधिकारी किशन रावत, भाष्करानंद पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *