गरीबों की जमीनों पर कब्जा रहा छुटभैये नेता

जनमंच टुडे। हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे सुंदरलाल आर्य द्वारा कथित तौर पर गरीबों की जमीनें कब्जाने और सूर्याजाला गांव में आतंक मचाने से परेशान  ग्रामीणों ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कारवाई करने की मांग को लेकर भीम फोर्स बहुजन मूलनिवासी सेना के राजेश राज अंबेडकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि नैनीताल जिले के सूर्याजाला गांव में सुंदरलाल ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। वह गरीबों की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा है और ग्रामीणों को आतंकित कर रहा है। उसकी हरकतों से कई लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। गांव के ही किशोरीलाल व जितेंद्र आर्य को  पीड़ितों की आवाज उठाने पर सुंदर लाल द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे पहले भी ग्रामीण अपने शिकायती प्रार्थना पत्र थाना तल्लीताल, एसएसपी, कुमाँऊ कमिश्नर और जिलाधिकारी, डीआईजी को दे चुके हैं, लेकिन सुन्दरलाल पर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस कारण उसके हौसले बुंलद है।  ग्रामीणों की माँग है कि सुंदर के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए । ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सुन्दरलाल के खिलाफ कारवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर  ग्रामीणों को प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठना   पड़ेगा। इस दौरान किशोरीलाल, संगीता आर्य, अजय आर्या, मनीष चंद्रा, सोनी आर्य, जया देवी, भीमराम, गोविन्द राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *