प्रदेश के हर ब्लाक मुख्यालय तक जाएगी रोडवेज की बस

जनमंच टुडे। देहरादून। परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के भवन के निर्माण का शिलान्यास व परिवहन विभाग की ओर से स्थापित व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम की लांचिंग एवं कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर मंत्री चंदनराम दास ने कहा कि परिवहन विभाग व परिवहन निगम का मुख्यालय का एक ही स्थान पर होने से प्रदेश वासियों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज परिवहन विभाग प्रदेश में नए ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण करवा रही है, जिससे प्रदेश में दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता मिलेगी। वीएलटी डिवाइस के प्रदेश में चालू हो जाने से प्रदेशवासियों को इस डिवाइस का लाभ होगा। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले और ब्लाक मुख्यालय तक रोडवेज की बसें चलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज 6 सौ 10 नई बसें ले रहा है। जिसमें बीएस-6 डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *