इन पांच शख्सियतों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022’ की घोषणा, पांच विभूतियों को मिलेगा समप
जनमंच टुडे। देहरादून। शासन ने उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022’ की घोषणा कर दी है। इस बार इस सम्मान के लिए प्रदेश के 5 शख्सियतों का चयन किया गया है। तीन लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसकी सूची जारी कर दी है।इस बार उत्तराखंड गौरव सम्मान पूर्व थल सेना अध्यक्ष एवं देश के पहले सीडीएस स्वर्गीय जनरल विपिन रावत, उत्तराखण्ड आंदोलन को अपनी कविताओं से धार देने वाले उत्तराखण्ड के जनकवि स्वर्गीय गिरीश तिवारी ‘ गिर्दा’, अपनी लेखनी से राज्य के ज्वलंत मुद्दों को उठाने वाले पत्रकार स्वर्गीय वीरेन डंगवाल, देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ ही भारतीय फिल्म पर प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को दिया जाएगा। पारितोषिक प्रदान करने के लिए गठित समिति ने इन नामों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022” के लिए चयन किया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ प्रदान करने के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की संस्तुति पर 5 नामों का चयन किया गया है।
