अंबेडकर के नाम पर हो नई संसद भवन का नाम : जायसवाल

जनमंच टुडे।देहरादून। नई संसद भवन नामकरण समिति उत्तराखंड ने नए संसद भवन का नाम संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग की है। नई संसद भवन नामकरण समिति डी एल रोड देहरादून स्थित रविदास मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा की नई संसद भवन का नाम संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की  वकालत करते हुए कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण किया.। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने के साथ ही दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जायसवाल ने कहा कि भीमराव ने दलितों और अन्य धार्मिक समुदायों के लिए भी पृथक निर्वाचित और आरक्षण देने की वकालत की। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि  अंबेडकर चाहते थे कि दलित समाज की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। जायसवाल ने कहा कि अंबेडकर द्वारा तैयार की गई संविधान में उन्होंने व्यक्तिगत नागरिकों के लिए नागरिक स्वतंत्रता की की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए सवैधानिक गारण्टी और सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने महिलाओं के लिए व्यापक आर्थिक और सामाजिक अधिकारों  का समर्थन किया।जायसवाल ने कहा कि अम्बेडकर  समान नागरिक संहिता के पक्षधर थे और कश्मीर के मामले में धारा 370 का विरोध किया, और उनकी इच्छाओं के खिलाफ संविधान में शामिल किया गया।  उन्होंने कहा था कि भारत आधुनिक वैज्ञानिक सोच और तर्कसंगत विचारों का देश है और इसमे पर्सनल कानून की जगह नहीं होती। उनके इन महान विचारों को ध्यान में रखते हुए नए संसद भवन का  नाम उनके नाम पर होना चाहिए। बैैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता इंजी शैलजा सिंह आर्य ने कहा कि मांग को लेकर 28 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।  रैली में उत्तराखंड से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे । इधर इस मौके पर भगवान दास टम्टा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  बैैैठक में समिति का विस्तार करते हुए गीताराम जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वही संजय कुमार को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। शौरभ कुमार को डी एल रोड वार्ड संयोजक जबकि अतुल कुमार को वार्ड सचिव की जिम्मेदारी दी गई।  अशोक कुमार को  देहरादून का जिला उपाध्यक्ष  बनाया गया है।  बैठक का संचालन महामंत्री संजय कुमार ने किया। इस मौके परनोहर सिंह ,पूर्ण सिंह ,ऋषिका , ध्यान सिंह , निम्मी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *