ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहीं नारी शक्ति
लक्ष्मण सिंह नेगी
जनमंच टुडे। ऊखीमठ। आज महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश के साथ ही गांव के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, क्षेत्र की महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए।यह बात पठाली की ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने युवा कल्याण विभाग और प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि आज देश के विकास में नारी शक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण हो गयी है। उन्होंने कहा की देश ,प्रदेश, जिला और गांव के विकास में महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह ईमानदारी के साथ बखूबी निर्वहन कर रही है । ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि महिलाओं को उचित मंच मिले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रति वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन करता है।
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में विभिन्न महिला मंगल दलों की भागेदारी और उनकी प्रस्तुतियां बेहतरीन रही। ग्राम डुगर की प्रधान सेमला प्रर्मिला देवी ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों में सभी दलों को बढ़ – चढकर भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मैठाणी ने कहा कि युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उचित मंच देना है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर प्रति वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
युवा महोत्सव का संचालन खेल प्रशिक्षक चन्द्र मोहन उखियाल ने किया। दीपक नेगी, राधेलाल आर्य जंग्गी लाल आर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई । युवा महोत्सव में आयोजित लोक गीत प्रतियोगिता में बणसू प्रथम, कविल्ठा द्वितीय व उनियाणा तृतीय, लोक नृत्य में कविल्ठा प्रथम, डुंगरसेमला द्वितीय व स्यासू तृतीय तथा एकाकी नाटक में स्यासू प्रथम, कविल्ठा द्वितीय व डुंगरसेमला तृतीय स्थान पर रहे। आयोजक मण्डल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी टीमों को स्मृति चिन्ह् व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर महेश बुरियाल, देवेश बुरियाल, देवेन्द्र देवशाली शंकर पंवार, जीतपाल सिंह बिष्ट, दिनेश सेमवाल, भगत सिंह, सुमन देवी, कुवरी देवी, ममता देवी, सतेश्वरी देवी, चन्द्रकला देवी, रामेश्वरी देवी, प्रियंका देवी अनीता देवी सहित विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलायें मौजूद थी ।
